Elon Musk लॉन्च करेंगे Grok 3, बताया ‘धरती का सबसे स्मार्ट और तेज़ AI’

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति Elon Musk आज अपना नया AI मॉडल Grok 3 लॉन्च करने जा रहे हैं। उन्होंने X (पूर्व में Twitter) पर दावा किया कि यह "धरती का सबसे स्मार्ट और तेज़ AI" होगा।
Grok 3 का सीधा मुकाबला ChatGPT और DeepSeek से होगा। इसका डेमो अमेरिकी समयानुसार सोमवार रात 8 बजे और भारतीय समयानुसार मंगलवार सुबह 9 से 9:30 बजे जारी किया जाएगा।
इससे पहले, Musk ने OpenAI को खरीदने की पेशकश की थी, जिसे CEO Sam Altman ने ठुकरा दिया। इसके बाद दोनों के बीच ऑनलाइन टकराव और बढ़ गया। अब Musk अपने Grok 3 मॉडल के जरिए AI इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में हैं।