अमृत उद्यान के लिए केंद्रीय सचिवालय से निःशुल्क शटल बस सेवा

अमृत उद्यान के अलावा लोग सप्ताह में छह दिन (मंगलवार से रविवार तक) राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति भवन संग्रहालय भी देख सकते हैं। वे राजपत्रित छुट्टियों को छोड़कर प्रत्येक शनिवार को चेंज-ऑफ-गार्ड समारोह भी देख सकते हैं। उद्यान उत्सव के दौरान स्कूली छात्र संग्रहालय का निःशुल्क भ्रमण कर सकते हैं।

अमृत उद्यान के लिए केंद्रीय सचिवालय से निःशुल्क शटल बस सेवा

आगंतुकों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 तक शटल बस सेवा सुबह 9.30 बजे से शाम 5 बजे के बीच हर 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेगी।

राष्ट्रपति भवन का ‘अमृत उद्यान’ 2 फरवरी से आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। घूमने-फिरने के शौकीन लोग 31 मार्च तक सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक यहां घूमने जा सकते हैं। जबकि प्रत्येक सोमवार को रखरखाव के लिए उद्यान आम लोगों के लिए बंद रहेगा। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अमृत उद्यान आने वालों की सुविधा के लिए बुधवार को केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से शटल बस सेवा को हरी झंडी दिखाई।

मेट्रो से अमृत उद्यान के गेट संख्या 35 के बीच शटल सेवा
यह शटल सेवा केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट संख्या 4 से अमृत उद्यान के गेट संख्या 35 के बीच चलेगी। यह सुबह 9.30 बजे से शाम 5 बजे तक हर 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी। सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से होगा। आगंतुकों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 तक शटल बस सेवा सुबह 9.30 बजे से शाम 5 बजे के बीच हर 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेगी।

22-23 फरवरी तथा 1 और 5 मार्च को विशेष श्रेणी की एंट्री
अमृत उद्यान 22-23 फरवरी तथा 1 और 5 मार्च को विशेष श्रेणियों के लिए खुला रहेगा। यह 22 फरवरी को दिव्यांग व्यक्तियों, 23 फरवरी को रक्षा, अर्धसैनिक और पुलिस बलों के कर्मियों के लिए जबकि 1 मार्च को महिलाओं एवं आदिवासी महिला एसएचजी के लिए और 5 मार्च को अनाथालयों के बच्चों के लिए खुला रहेगा।

???? 30 मार्च, 2025 तक (सोमवार बंद)
???? सुबह 10:00 बजे - शाम 6:00 बजे (अंतिम प्रवेश: 5:15 बजे)
????️ प्रवेश निःशुल्क
???? प्रवेश द्वार: गेट नंबर 35
???? अपना स्लॉट बुक करें: rb.nic.in/rbm/index.htm